मुंबई के माहिम इलाके में भाषा को लेकर एक नया विवाद सामने आया है. यहां महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के एक नेता द्वारा बैंक अधिकारी को मराठी में बात न करने पर धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में MNS के पदाधिकारी अनीश खंडागले बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एक कर्मचारी से मराठी में बात करने को कहते दिख रहे हैं.