मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 24 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी ट्रैफिक जाम की स्थिति गंभीर बनी हुई है. खंडाला घाट के आडोशी सुरंग के पास मंगलवार शाम करीब 5 बजे केमिकल से भरा एक गैस टैंकर मुंबई की तरफ जाने वाली लेन में पलट गया था. हादसे के बाद टैंकर से गैस रिसाव शुरू हो गया, जिससे पूरे इलाके में खतरे की स्थिति बन गई.