नागपुर के पांचपावली थाना क्षेत्र के वैशाली नगर में दर्दनाक हादसे में 43 साल की महिला की मौत हो गई. मृतका अपनी बेटी की शादी की तैयारियों के लिए पति के साथ एटीएम से पैसे निकालकर लौट रही थी. तभी गलत दिशा से तेज रफ्तार टेंपो आया और पहले एक अन्य वाहन को टक्कर मार दी.