मौलाना साजिद रशीदी ने वंदे मातरम गाने को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम अपने विश्वास और आस्था के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं कर सकते. चाहे सरकार इस पर कुछ भी कहे, हमारे देश का संविधान हमें पूर्ण आज़ादी देता है. यदि कोई हमारी आस्था पर अपनी मनमानी थोपने की कोशिश करेगा तो हम उसे सहजता से स्वीकार नहीं करेंगे.