मथुरा के महावन में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर से गांव में शोक का माहौल है. पुलिस के अनुसार, मृतक मनीष ने सबसे पहले अपनी पत्नी सीमा की मूसल मारकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने अपने तीन बच्चों पंकज, प्रियांशु और हनी की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद मनीष ने खुद को करंट लगाकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया और कि वो अपनी मर्जी से मरे हैं. इसमें किसी का कोई दोष नहीं है.