गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन इलाके में क्लासिक रेजिडेंसी सोसायटी में शुक्रवार दोपहर एक फ्लैट में अचानक आग लग गई. यह फ्लैट बी-टावर के तीसरे फ्लोर पर स्थित था. आग की शुरुआत तब हुई जब फ्लैट बंद और ताले में था, जिससे शुरुआती समय में किसी को आग लगने की जानकारी नहीं मिल सकी. स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले हल्का धुआं दिखाई दिया, लेकिन कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया.