कौशाम्बी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुमशुदा महिला को पुलिस ने हरियाणा से सकुशल बरामद कर लिया है. जांच में खुलासा हुआ कि महिला अपने ही मौसेरे भाई के साथ प्रेम संबंध के चलते घर से गई थी. इस मामले में महिला के पति पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने के आरोप में पुलिस ने महिला के पिता और भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.