उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही यात्रियों से भरी स्लीपर बस पलट गई. इस दुघर्टना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 19 यात्री घायल हुए हैं. घायलों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है जिनमें कई की स्थिति गंभीर बनी हुई है. राहत और बचाव कार्य जारी है.