पाकिस्तान का भारत के साथ मैच न खेलने पर पूर्व क्रिकेटर मदन लाल ने कहा कि पाकिस्तान की सरकार और पीसीबी अपनी ही क्रिकेट को नुकसान पहुंचा रहे हैं. समस्या को हल करने की बजाय वे सही सोच नहीं रहे हैं. वे लगातार बांग्लादेश का समर्थन कर रहे हैं, जो समस्या नहीं बल्कि एक व्यापारिक मुद्दा है.