10 मिनट में मिलेगा गैस सिलेंडर, किरायेदारों के लिए सबसे आसान और बेस्ट ऑप्शन. अब बिना स्थायी पते के भी LPG गैस लेना आसान हो गया है. केंद्र सरकार और तेल कंपनियों ने ऐसे लोगों के लिए 5 किलो का छोटा सिलेंडर उपलब्ध कराया है, जो छात्रों, प्रवासी मजदूरों और किराए पर रहने वालों के लिए खासतौर पर उपयोगी है. Indian Oil Corporation का ‘इंडेन छोटू’ और भारत पेट्रोलियम का ‘भारत गैस मिनी’ इसी योजना के तहत दिए जा रहे हैं