नोएडा में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है. गैस न मिलने से नाराज लोगों ने सेक्टर-4 की मुख्य सड़क पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया. जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-4 स्थित HDFC बिल्डिंग के सामने बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेकर इकट्ठा हो गए और सड़क पर बैठकर हंगामा शुरू कर दिया.