बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेमिका से मिलने की जिद में एक युवक 300 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया. पारू थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने टॉवर पर चढ़ने के बाद खुद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और कहा कि उसकी गर्लफ्रेंड को बुलाया जाए, नहीं तो वह कूदकर जान दे देगा. इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और युवक को समझाने की कोशिश शुरू की.