LJP(R) नेता धीरेंद्र कुमार ने पीएम मोदी पर लगातार हो रहे पर्सनल अटैक पर प्रतिक्रिया करते हुए विपक्षी दलों पर हमला बोला. उन्होनें कहा कि लगातार देश के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी जी की भूमिका के बाद राहुल गांधी जी और विपक्ष ने उन पर निरंतर पर्सनल अटैक शुरू कर दिया है. लोकसभा सत्रों के दौरान विपक्ष नए एजेंडों के साथ प्रधानमंत्री के खिलाफ बोलता रहता है.