गढ़वा जिले से चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां चोरों ने इस बार नकदी या सामान नहीं बल्कि महंगी ब्रांडेड शराब को निशाना बनाया. कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित एक लाइसेंसी अंग्रेजी शराब दुकान में अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर लाखों रुपये की शराब चोरी कर ली. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस जांच में जुट गई है.