महाराष्ट्र के कल्याण मुरबाड हाइवे पर बाप सई गांव के पास एक दर्दनाक हादसे में तेंदुए की मौत हो गई. तेंदुआ देर रात जंगल से निकलकर सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि तेंदुए ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.