लोकसभा स्पीकर के कार्यालय में विपक्ष के सांसदों के हंगामे को लेकर किरेन रिजिजू ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया कि कांग्रेस के सांसद जब स्पीकर के ऑफिस में घुसे तो स्पीकर के साथ गाली गलौज हुई और ये स्थिति इस पद के सम्मान के लिए उचित नहीं थी रिजिजू ने कहा कि स्पीकर बहुत नरम स्वभाव के हैं.