कानपुर के कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में उस समय एक भावुक नजारा देखने को मिला, जब दो छोटी बच्चियां अपनी मां के साथ जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह के सामने पहुंचीं. इन बच्चियों की शिकायत किसी बड़े विवाद से नहीं, बल्कि उनकी गुल्लक में जमा पैसों से जुड़ी थी, जिसे किसी ने निकाल लिया था.