अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से जो बाइडेन के नाम वापस लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने उन पर कटाक्ष किया है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 'ये एक नया दिन है और जो बाइडेन को कल की दौड़ से बाहर होने की बात याद नहीं है'. 'वो अपने कैंपेन का शेड्यूल मांग रहे हैं, चीन के राष्ट्रपति शी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ तीसरे विश्व युद्ध की संभावित शुरुआत के बारे में बातचीत की व्यवस्था कर रहे हैं'.