उत्तर प्रदेश में झांसी के व्यस्त इलाइट चौराहे पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बीच सड़क दो युवकों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई और एक महिला हाथ में पत्थर लेकर उन्हें उकसाती नजर आई. लहंगा चोली पहने महिला जोर-जोर से चिल्ला रही थी- 'मार… जान से मार दे.' यह दृश्य देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटाई और ज्यादातर लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे.