जयपुर के मानसरोवर इलाके में तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी. इसके बाद करीब 20 फीट तक घसीटा. हादसा विजय पथ स्थित बैंक के सामने हुआ, जहां महिला स्कूटी से बाजार जा रही थी. मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार थार ने महिला को चपेट में ले लिया. टक्कर लगने के बाद महिला गाड़ी के नीचे फंस गई और गंभीर रूप से घायल हो गई.