जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे ने प्रशासनिक लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हादसे का मुख्य कारण यह सामने आया है कि मौसम विभाग ने पहले ही तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन इसके बावजूद नर्मदा नदी में क्रूज का संचालन जारी रखा गया. मौसम विभाग ने जबलपुर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया था. इसके बावजूद पर्यटकों से भरे क्रूज को नर्मदा नदी के बैकवाटर में चलने दिया गया. बताया जा रहा है कि जब क्रूज नदी के गहरे हिस्से में था, उसी दौरान मौसम अचानक बदल गया और तेज हवाएं चलने लगीं. तेज हवा और ऊंची लहरों के कारण क्रूज का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटकर पानी में डूब गया.