ईरान के खिलाफ जारी जंग के बीच इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि हाल ही में हुए इजरायली हवाई हमले में अली लारेजानी की मौत हो गई है. हालांकि ईरानी अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है. अली लारेजानी ईरान के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं, उनके मारे जाने की सूचना से क्षेत्र में हालात और बिगड़ सकते हैं.