दक्षिणी लेबनान के जुआया गांव में इजरायल की वायुसेना की तरफ से बमबारी और आर्टिलरी शेलिंग हो रही है. गांव के कई हिस्से तबाह हो चुके हैं और एयर स्ट्राइक के गहरे गड्ढे इलाके की गंभीर स्थिति दर्शाते हैं. केवल गिराए गए बॉम्ब से इमारतें नहीं बल्कि आसपास का क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है. पिछले दो दिनों में दक्षिणी लेबनान में हमलों की गति बढ़ी है और हर तरफ भारी तबाही की तस्वीरें मिलती हैं.