इजरायल और हमास के बीच चली आ रही जंग के छह महीने पूरे हो चुके हैं. इस दौरान गाजा में 33 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. लाखों लोग गंभीर रूप से घायल हैं. और बाकी बचे लोग भूख से तड़प रहे हैं. इसी बीच इजरायल ने दक्षिणी गाजा की जमीन पर लड़ रहे अपने सभी सैनिकों को वहां से वापस बुला लिया है.