इजरायल ने तेहरान पर नए सिरे से हवाई हमले शुरू कर दिए हैं. इजराइल की सेना ने बयान जारी किया है कि उनके लड़ाकू विमान तेहरान में कई महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बना रहे हैं. फिलहाल इस हमले के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बताया गया है कि ये हमले बड़े पैमाने पर किए जा रहे हैं. तेहरान की मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शहर के ऊपर आसमान में लड़ाकू विमानों की आवाजें और धमाकों की आवाज़ें सुनाई दे रही हैं.