ईरान के उप विदेश मंत्री अब्बास अराची ने रायसीना डायलॉग में एक अहम बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यह संघर्ष हमारे लिए एक अस्तित्व की लड़ाई है और ईरान इसे पूरी ताकत से लड़ रहा है. शीर्ष नेतृत्व लगातार यह सुनिश्चित कर रहा है कि अमेरिका अपने मंसूबों में सफल न हो. इस लड़ाई को लेकर ईरानी नेताओं का यह स्पष्ट संदेश है कि वे इस संघर्ष में विजयी होंगे.