दिल्ली के परागढ़ इलाके में तीन लाशें मिलने की मिस्ट्री में अब तांत्रिक का एंगल सामने आया है. पुलिस एक तांत्रिक बाबा और उसके साथी से पूछताछ कर रही है. मृतक रणधीर, राम नरेश और लक्ष्मी की लाशें पांच फरवरी को परागढ़ में मिली थीं. उनके पास शराब की तीन बोतलें और डिस्पोजल ग्लास भी थे.