इंदौर की भागीरथपुरा जल त्रासदी पर रील बनाना एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के लिए मुसीबत बन गया. इंस्टाग्राम पर अपनी रील में इंदौर सांसद शंकर लालवानी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने वाले जतिन शुक्ला ने केस दर्ज होने के बाद एक वीडियो जारी कर क्षमायाचना की.