मिडल ईस्ट युद्ध का प्रभाव भारतीय शेयर बाजार पर स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. निफ्टी में 600 अंक से अधिक की गिरावट हुई है जबकि सेंसेक्स में 2,000 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखी गई है. सुबह से ही दोनों इंडेक्स लाल निशान के साथ खुले और निवेशकों में चिंता का माहौल बना हुआ है.