पाकिस्तान ने पंद्रह फरवरी को कोलंबो में शाम सात बजे भारत के खिलाफ आईसीसी टी ट्वेंटी विश्व कप मैच खेलने की पुष्टि कर दी है. पहले पाकिस्तान कुछ शर्तों के साथ द्विपक्षीय या त्रिकोणीय मुकाबलों की मांग कर रहा था लेकिन आईसीसी ने इसे स्वीकार नहीं किया और कहा कि ये दो देशों का फैसला होता है.