अमेरिका द्वारा टैरिफ कम किए जाने से व्यापार को फायदा पहुंचना संभव है. पहले पचास प्रतिशत तक की टैरिफ के कारण कई माल रुके हुए थे. इससे सामान की कीमतें बढ़ जाती थीं, जिससे खरीदना महंगा हो जाता था. अब यदि टैरिफ अठारह प्रतिशत रहता है तो कारोबारी अपने मार्जिन के साथ अच्छे दामों पर माल बेच सकते हैं. इससे रुके हुए माल की बिक्री हो सकेगी और नए ऑर्डर भी मिलने की संभावना बढ़ेगी.