'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि आज के समय में एआई का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है. कई कंपनियों में इंसानों के साथ-साथ एआई कर्मचारी भी काम कर रहे हैं. यह सवाल सामने आता है कि क्या हमें एआई से डरना चाहिए और अपने भविष्य के करियर को चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? हर युग में नई तकनीक के आने पर लोगों के मन में डर और चिंता रहती है. जब कंप्यूटर आया तो भी ऐसी ही चर्चाएं हुईं कि क्या होगा। हमें किसी तकनीक से डरना नहीं चाहिए, बल्कि इसे समझकर उसका सही इस्तेमाल करना चाहिए.