हैदराबाद में महिलाओं की सुरक्षा की जमीनी हकीकत जानने के लिए मलकाजगिरि की पुलिस कमिश्नर सुमति खुद देर रात सड़क पर उतरीं. आम महिला बनकर तीन घंटे तक बस स्टॉप पर अकेले खड़ी रहीं और इस दौरान करीब 40 लोग उनसे बातचीत करने पहुंचे. इस अंडरकवर अभियान ने शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं और लोगों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गया है.