1982 में 1970 की तुलना में वोटों में लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन तब भी लेफ्ट सरकार कायम रही. 1996 में 1991 के मुकाबले 6 प्रतिशत ज्यादा वोट मिले, तब भी लेफ्ट सरकार ही बनी. 2011 में 2006 के मुकाबले 4 प्रतिशत से अधिक वोटों का इजाफा हुआ और उस समय ममता सरकार बनी. इस बार वोटों में 11 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है.