होली से पहले के 8 दिनों को हिंदू परंपरा में होलाष्टक कहा जाता है. इस अवधि में माना जाता है कि वातावरण में ऊर्जा अस्थिर होती है, इसलिए नए या शुभ कार्य आरंभ करने से बचना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि जरूरी काम समय पर नहीं होते हैं, तो घर में नकारात्मकता और वास्तु दोष बढ़ सकते हैं.