कोटा के बोरखेड़ा इलाके में स्थित बख्शी स्प्रिंगडेल स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान हिंदू छात्रों से कलमा पढ़वाने का वीडियो सामने आने के बाद विवाद गहरा गया है. वायरल वीडियो को लेकर हिंदू संगठनों ने स्कूल प्रबंधन पर धार्मिक विचार थोपने का आरोप लगाया है और कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है.