उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक ऐसी कहानी सामने आई है जो आज की नहीं बल्कि 6 दशक पहले एक अबोध बालिका के साथ हुए अत्याचार से शुरू हुई. आपको भले ही यह कहानी फ़िल्मी लगे लेकिन असल में यह कहानी असली है. इस कहानी की मुख्य किरदार अपने उम्र के आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी बिठनी हैं.