महाराष्ट्र के चंद्रपुर में भीषण गर्मी के बीच वन विभाग ने बाघों और तेंदुओं के लिए खास इंतजाम किए हैं. तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचने पर ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर में रखे गए 11 बाघों और 4 तेंदुओं के हर बाड़े में कूलर लगाए गए हैं. गर्म हवाओं से बचाने के लिए ग्रीन नेट भी लगाया गया है. जानवरों को ठंडा और स्वस्थ रखने के लिए उनके भोजन में विटामिन सी और मल्टीविटामिन शामिल किए जा रहे हैं.