मध्यप्रदेश में ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के लाल टिपारा में गुटखे के दाम को लेकर हुए विवाद में एक बदमाश ने दुकानदार पर कट्टा तान दिया. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है. गुटखे के दाम को लेकर बदमाश ने कमर से कट्टा निकालकर दुकानदार पर तान दिया.