गुरुग्राम में पुलिस ने नकली इंजेक्शन बनाने वाले मास्टरमाइंड अवि एकवीर शर्मा को गिरफ्तार किया है. बीबीए ड्रॉपआउट अवि ने यूट्यूब, गूगल और एआई टूल्स की मदद से नकली इंजेक्शन बनाने का तरीका सीखा. मर्सिडीज से चलने वाले अवि ने 14 मार्च को चीन की ई कॉमर्स साइट से करीब ढाई लाख का कच्चा माल मंगवाया. इसके बाद नकली इंजेक्शन तैयार कर उन्हें लगभग 45 लाख में बेचने की प्लानिंग की.