आज शासन ने एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट पेश की जिसे सामान्य भाषा में डेथ ऑडिट रिपोर्ट कहा गया. इस रिपोर्ट में कई विसंगतियां पाई गईं. उदाहरण के लिए, रिपोर्ट में कहा गया कि सोलह मौतें वाटर पैंडेमिक के कारण हुईं हैं, लेकिन उनमें से किसी भी मौत के नीचे पैंडेमिक को कारण के रूप में स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया. इसके बाद तीन अनिश्चित मौतों का उल्लेख है, जिनका कारण स्पष्ट नहीं किया गया। साथ ही बाकी पांच मौतों का कारण भी रिकॉर्ड में दर्शाया नहीं गया. यह रिपोर्ट मौतों के कारणों की सही जानकारी नहीं देती, जिससे सवाल खड़े होते हैं. इस रिपोर्ट से साफ होता है कि मौतों के आंकड़ों में पारदर्शिता की कमी है और इसे ठीक करने की जरूरत है.