उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला को जबरन ई-रिक्शा में बैठाकर ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है. महिला के शोर मचाने और ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक होमगार्ड की सतर्कता के चलते पुलिस ने समय रहते महिला को सुरक्षित बचा लिया. पुलिस ने ई-रिक्शा चालक समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.