यूपी के गोरखपुर में ज्वेलरी शोरूम में सोने की झाली का पैकेट लेकर भाग रहे लुटेरों से ज्वेलरी शॉप के मालिक की बेटी भिड़ गई. जिसके बाद उसने एक लुटेरे को सड़क पर दौड़ाकर पकड़ लिया और उठाकर पटक दिया. गोरखपुर के गोला थानाक्षेत्र में ज्वेलरी शोरूम में 2 लुटेरे ग्राहक बनकर आए और बिक्री के दौरान 20 ग्राम सोने के जेवर लूटकर भागने लगे.