ऋषिकेश में गैस की उपलब्धता को लेकर काफी समस्याएं सामने आ रही हैं. हालांकि सरकार ने दावा किया था कि गैस पर्याप्त मात्रा में मिल रही है, लेकिन वास्तविकता में गैस की आपूर्ति मांग के हिसाब से नहीं हो पा रही है. ऋषिकेश, जो कि चारधाम यात्रा का मुख्य प्रवेश द्वार है, यहां के रेस्टोरेंट गैस की कमी के कारण प्रभावित हो रहे हैं. कई रेस्टोरेंट मालिक ऐसे हालात में हैं जहां उन्हें पुराने जमाने की तरह कोयला और लकड़ी का उपयोग करके गैस भट्टियाँ जलानी पड़ रही हैं.