ईरान और इजरायल- अमेरिका के बीच तनाव की वजह से पूरे देश में घरेलू गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है, लेकिन अलवर जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र में स्थिति और गंभीर हो गई है. आम उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी-लंबी कतारों में लगकर परेशान हो रहे हैं. वहीं, कुछ दलाल खुलेआम एक डायरी के सहारे दस-दस सिलेंडर उठा कर ले जा रहे हैं. इन दलालों की करतूत का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे सिलेंडरों को अपनी दुकानों और गोदामों में जमा करते दिख रहे हैं.