एआई समिट में हुई कन्फ्यूजन के लिए यूनिवर्सिटी ने माफी मांगी है. पविलियन में मौजूद हमारे रिप्रेजेंटेटिव के पास प्रोडक्ट के तकनीकी और मूल संबंधी गलत जानकारी थी. कैमरे के सामने आने के उत्साह के कारण उन्होंने जो जानकारी दी, वह गलत थी. नेहा सिंह को प्रेस से बात करने का अधिकार नहीं था. यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि उन्हें इनोवेशन को गलत तरीके से पेश करने का कोई इरादा नहीं था और वे सभी से अनुरोध करते हैं कि वे इसे समझें.