राजस्थान के अलवर में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. यहां फ्रांस से आए पर्यटकों ने किसानों के साथ खेत में काम कर सबका दिल जीत लिया. सरिस्का और सिलीसेढ़ झील घूमने आए ये विदेशी मेहमान सोदानपूरा गांव के पास एक खेत में गेहूं की कटाई होते देख रुक गए. किसानों की मेहनत से प्रभावित होकर उन्होंने थ्रेसर मशीन में फसल डालने में मदद की.