महाराष्ट्र के पुणे में एक चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ भयानक घटना हुई है. बच्ची को नानी के यहां छु्ट्टियां बिताने के लिए भेजा गया था. वहां उसका रेप किया गया और उसके बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई. इस घटना ने पूरे इलाके में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है. स्थानीय लोग इस मामले में तुरंत और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि न्याय सुनिश्चित किया जा सके.