आज साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है. यह चंद्रग्रहण दोपहर 3:20 बजे से शुरू होकर शाम 6:46 बजे तक रहेगा. भारत के अधिकतर शहरों में चंद्रग्रहण शाम 6:20 से दिखाई देना शुरू होगा. देश के विभिन्न हिस्सों में ग्रहण का नजारा लगभग 20 से 25 मिनट तक दिखाई देगा. दिल्ली में यह चंद्रग्रहण शाम 6:26 से 6:40 बजे के बीच लगभग 20 से 22 मिनट तक देखा जा सकता है.