उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में स्थित एचपीसीएल एथेनॉल प्लांट में गुरुवार को सनसनीखेज फायरिंग की घटना सामने आई. कोतवाली दातागंज क्षेत्र के ग्राम सहजनी स्थित प्लांट में आरोपी अजय प्रताप सिंह उर्फ रामू ने जनरल मैनेजर सुधीर कुमार गुप्ता पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई.